निकली जागरूकता रैली
बिलासपुर - गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की बीएड छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। यह रैली बैमा-नगोई में निकाली गई। रैली में बीएड की छात्राओं के अलावा अध्यापक भी शामिल थे। इस रैली में नुक्कड़ नाटक भी पेश किए गए। इन नाटकों में विकलांगता उन्मूलन छुआछूत व सर्वशिक्षा अभियान जैसे मुद्दों को उठाया गया। उच्च शिक्षा के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों को भी प्राध्यापक राहुल कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।