पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने सीखी सुरक्षा की बारीकियां

कर्मचारियों ने सीखी सुरक्षा की बारीकियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
बिलासपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग ट्रेनिंग सेंटर में सेफ्टी सेमिनार के दौरान रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षा की बारीकियां बताई गई। इसी तरह नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट हाल में प्रेरणा व मनोबल विषय पर सेमिनार हुआ। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को सफलता पाने की तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञों ने दी।
सेफ्टी सेमिनार के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एनएस बरेल थे। उन्होंने कहा कि रेलवे गेटमैन हमेशा सतर्क होकर काम करें और संरक्षा का हमेशा ध्यान रखें। कर्मचारियों को अपने काम के बारे में जरूरी जानकारी रखनी चाहिए। सेमिनार में सर्दी के दिनों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने सर्दी के दिनों में पेट्रोलिंग ((गश्त)) की जरूरत, पेट्रोल मैन के काम, सावधानियां, रेल फ्रैक्चर होने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां, प्राइवेट नंबर एक्सचेंज करने का महत्व और जंफर का प्रयोग जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मंडल के चालक, परिचालक, पाइंट मैन, गेटमैन सहित 150 रेल कर्मचारी उपस्थित थे। ट्रेनिंग सेंटर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा राय, इटीसी के प्राचार्य चौधरी, संरक्षा सलाहकार राजीव कटियार ((इंजीनियर)) ने संरक्षा संबंधी जानकारी दी। इसी तरह रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट हाल में प्रेरणा एवं मनोबल पर सेमिनार का आयोजन किया। इसमें एसईसीआर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एस गगारिन ने पावर पाइंट के माध्यम से अधिकारी व बल सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा मनुष्य को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए प्रयास करना चाहिए।






उन्होंने प्रसिद्ध व्यक्तियों की जीवन शैली का उदाहरण भी दिया। कार्यक्रम में तीनों मंडलों के रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं बल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




हिंदी में काम के लिए

हुई कार्यशाला

कार्यक्रम में यूनिकोड इंस्टालेशन व यूनिकोड समर्थित फ्रंट के माध्यम से हिंदी में काम करने की जानकारी जोनल सभाकक्ष में प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। कार्यशाला में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी व सचिव नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति विक्रम सिंह तथा कनिष्ठ अनुवादक पीके गवेल ने व्याख्यान दिए। इस दौरान 41 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

रेलवे इंजीनियरिंग ट्रेनिंग सेंटर में सेफ्टी सेमिनार, सतर्क रहने की दी सीख