समर्थन मूल्य 2100 रु. करने की मांग
बिलासपुर - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर केन्द्र की यूपीए सरकार के खिलाफ करबला रोड में धरना प्रदर्शन किया। किसान मोर्चा ने केंद्र की यूपीए सरकार से किसानों के हित में धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए करने की मांग की है। किसान मोर्चा ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सड़क पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। किसान मोर्चा के धरना आंदोलन में जिला भाजपा के महामंत्री घनश्याम कौशिक एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामचरण वस्त्रकार ने केन्द्र सरकार से धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए प्रति क्विंटल करने का मुद्दा उठाया।
, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट अविलंब लागू करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार की रीति नीति के चलते कृषक बदहाल की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार किसान हितैषी कार्यक्रमों को अमल में लाने से परहेज कर रही है। मोर्चा के धरना आंदोलन को किसान नेता कमलेश सिंह, प्रदीप शास्त्री, राजेश सिंह ठाकुर, दशरथ राजपूत, नारद वर्मा, हरवंश पाटनवार, रुद्र दत्त तिवारी, संतोष गौरहा, रामनाथ तिवारी, पेंगन वर्मा, एमनलाल साहू, राधेश्याम पटेल, डॉ लूसन राठौर, नरेश दुबे, सेवाराम यादव, शैलेन्द्र ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।