पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल की प्रतिमा के लिए शहर की मिट्टी गुजरात जाएगी

पटेल की प्रतिमा के लिए शहर की मिट्टी गुजरात जाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिला भाजपा ने शहर सहित जिले के गांवों के किसानों से कृषि उपकरणों के लोहे व खेतों की मिट्टी भेजने का अभियान चला रखा है। प्रतिमा को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। इसके लिए भाजपा के संभागीय मंत्री पवन साय व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में संभागीय संगठन मंत्री पवन साय एवं रामदेव कुमावत ने कहा कि देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देखरेख में प्रतिमा स्थापना का काम जोरशोर से चल रहा है। देश की 565 रियासतों को एक कर सशक्त भारत के निर्माण में पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृति को स्थाई बनाने के लिए विश्व में सबसे ऊंची 182 मीटर प्रतिमा गुजरात के सरदार सरोवर बांध से 3 किलोमीटर दूर साधु वेट पर स्थापित की जाएगी। इस स्मारक के आस पास आने वाले सैलानी मनमोहक सतपुड़ा, विध्यांचल पर्वत माला के साथ ही 256 किलोमीटर लंबे सरदार सरोवर बांध की झांकी देख सकेंगे। इसी स्थान पर सरदार पटेल के जीवन की जीवंत झांकी पेश की जाएगी। वहां एक शोध केंद्र भी होगा, जहां सुशासन, कृषि, टेक्नोलॉजी, जनजातियों के विकास को बढ़ावा देने पर शोध किए जाएंगे। इस अभियान से लोगों को जोडऩे के लिए देश के कोने-कोने से एकत्र की गई मिट्टी को प्रतिमा संकुल में बनाए गए संग्रहालय में रखकर प्रदर्शित किया जाएगा।

पटेल की प्रतिमा किसानों द्वारा भेजी गई उनके औजारों के लोहे से बनाई जाएगी। आयोजन के लिए देश भर के 1.67 लाख से अधिक स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं देशभर में 1000 से अधिक स्थानों पर दौड़ कराई जा चुकी है।
3 मंडलों की बैठकें आज
शहर भाजपा के छह मंडलों की बैठकें लगातार जारी है। 31 जनवरी को उत्तर मंडल में दोपहर 3 बजे मुस्कान भवन सरकंडा, दक्षिण मंडल की बैठक शाम 5 बजे केशरवानी समाज सामुदायिक भवन इमलीपारा व रेलवे मंडल की बैठक शाम 7 बजे रिक्रिएशन क्लब गणेश मंदिर के पास रेलवे क्षेत्र में होगी। इसके लिए उदय मजुमदार, उमेश यादव, मनीष अग्रवाल, रमेश लालवानी, मनीष शुक्ला, बंधु मौर्य, विजय ताम्रकार, चंद्रप्रकाश मिश्रा, किशोर राय, शंकर कछवाहा, वी रामाराव जुटे हैं।