जीएम का निरीक्षण आज
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
महाप्रबंधक नवीन टंडन शुक्रवार को बिलासपुर रेल मंडल का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। इसके लिए महाप्रबंधक स्पेशल गुरुवार की रात 12 बजे के बाद कटनी के लिए रवाना हुई। महाप्रबंधक सभी विभाग प्रमुख और डिवीजन के अफसरों के साथ सुबह 8 बजे से निरीक्षण शुरू करेंगे, जो कि अनूपपुर तक जारी रहेगा।
रेलवे की सरकारी मशीनरी कैसे काम कर रही है, रेल यातायात का सिस्टम कितना मजबूत है और आम यात्री मैदानी अमले की व्यवस्था से संतुष्ट हैं या नहीं। इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए महाप्रबंधक हरेक डिवीजन का वार्षिक निरीक्षण करते हैं। रायपुर, नागपुर के बाद 31 जनवरी को बिलासपुर रेल मंडल का दौरा होगा। इसके लिए झलवारा से अनूपपुर तक का सेक्शन तय किया गया है। इसके लिए महाप्रबंधक, जोन-डिवीजन स्तरीय अफसर और मैदानी अमले के कर्मचारी 16 बोगियों के स्पेशल ट्रेन से कटनी रवाना हुए हैं। ट्रेन सुबह 6 बजे के करीब कटनी पहुंच जाएगी। महाप्रबंधक सुबह 8 बजे से अपना निरीक्षण कटनी से बिलासपुर की ओर झलवारा स्टेशन से करेंगे। वे झलवारा के पास लिमिटेड हाइट के सब-वे को देखेंगे। इसके बाद महानदी ब्रिज का निरीक्षण करते हुए उमरिया पहुंचेंगे। यहां स्टेशन के अलावा यार्ड और रेलवे कालोनी का जायजा लेंगे। इसके आगे उमरिया, शहडोल और अनूपपुर स्टेशन का निरीक्षण होगा। महाप्रबंधक देर शाम बिलासपुर लौटेंगे।
झलवारा से अनूपपुर तक करेंगे दौरा
आधी रात कटनी रवाना हुई जीएम स्पेशल