पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस आज शहर में करेगी नाकेबंदी

कांग्रेस आज शहर में करेगी नाकेबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर - शुक्रवार को शहर आने वाले चार मुख्य मार्गों में कांग्रेस पार्टी द्वारा आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। भाजपा पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल बस व अन्य आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 31 जनवरी को पूरे राज्य में नेशनल हाईवे व मुख्य मार्गों में आर्थिक नाकेबंदी कर सरकार का ध्यान खींचने का प्रयास किया जा रहा है। आर्थिक नाकेबंदी को लेकर 27 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं लोकसभा प्रभारी शिव डहरिया यहां आए थे और उन्होंने जिला शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह व जिला ग्रामीण अध्यक्ष अरूण तिवारी के साथ कांग्रेसियों की बैठक लेकर कार्यक्रम तय किया था। किसानों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य, मुफ्त बिजली, जमीन अधिग्रहण की नीति आदि के मामलों में की जा रही वादाखिलाफी और धोखाधड़ी के विरोध में आवाज बुलंद किया जाएगा। जिला, शहर, ब्लाक कांग्रेस के अलावा सभी संगठनों सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, इंटक के अलावा पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, पार्षद आदि को आम जनता, किसानों, सामाजिक संगठनों, कृषि संगठनों आदि की सहायता से अपने समीपवर्ती क्षेत्र में आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए कहा गया है।