पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल ने सिंप्लेक्स के खिलाफ कराई रिपोर्ट

बीएसएनएल ने सिंप्लेक्स के खिलाफ कराई रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर. सीवरेज प्रोजेक्ट के दौरान नेहरू चौक पर केबल कटने के मामले में बीएसएनएल ने सिंप्लेक्स के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। बीएसएनएल ने केबल कटने पर 37 हजार के नुकसान का दावा किया है। कंपनी ने इस मामले में इंडियन टेलीफोन एक्ट की धारा 427, 25 के अंतर्गत एफआईआर करने के लिए सिविल लाइन पुलिस को पत्र लिखा है।

बीएसएनएल की शिकायत के मुताबिक 14 एवं 15 जनवरी को नेहरू चौक पर सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के दौरान सिंप्लेक्स के कर्मचारियों की लापरवाही से टेलीफोन के केबल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे सैकड़ों टेलीफोन ठप हो गए और केबल कटने से हजारों का नुकसान पहुंचा। बीएसएनएल ने सिंप्लेक्स पर 37 हजार की क्षतिपूर्ति का दावा किया है।

सिंप्लेक्स की लापरवाही से टेलीफोन केबल, पेयजल की पाइप लाइन को नुकसान पहुंचने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।हाल ही में लिंक रोड पर निगम की 9 इंच के व्यास वाली सीआई पाइप क्षतिग्रस्त होने के मामले में नल जल विभाग हर्जाने के लिपाक्षी का आकलन कर रहा है। इस सड़क पर रिलायंस कंपनी केबल डालने के लिए खुदाई कर रही थी, जिसके दौरान पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा।