- Hindi News
- बेटी को छीना, मां ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
बेटी को छीना, मां ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
पति की प्रताडऩा से त्रस्त होकर मायके आई महिला ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई है। इसमें पति पर मासूम बेटी को जबरन छीनकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने आरोपी पति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। मामले में मस्तूरी थाने में मामला दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
मस्तूरी थाने के तहत टिकारी में रहने वाली रानी की शादी खिसोरा, अकलतरा में रहने वाले राधेश्याम से हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। इससे तंग आकर वह अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ मायके रहने आ गई। दूसरे दिन पति राधेश्याम वहां पहुंचा और बच्ची को जबरन छीनकर ले गया। मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, इस पर उसने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई है। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राधेश्याम से जवाब मांगा है।