पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को 90 दिन में मिले ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को 90 दिन में मिले ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि अब युवाओं को 90 दिन के भीतर ट्रेनिंग दिया जाना चाहिए। राज्य में इसका कानून भी बन चुका हैं। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को लाभ मिल रहा है। वे कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन कार्यक्रम व कौशल विकास योजना के तहत आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सत्र 2014-15 में दी जानी वाली ट्रेनिंग से खासतौर पर युवाओं को लाभ मिलने की बात कही। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन कार्यक्रम व कौशल विकास योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा और कार्यक्रमों को गति देने के लिए गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज बंसोड ने विभिन्न विभागों की बैठक ली गई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों में पंजीकृत वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर के कामकाज की समीक्षा भी हुई।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 7112 हितग्राहियों तथा एसडीआई योजना के तहत 4436 हितग्राहियों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि राज्य के युवाओं के कौशल विकास का अधिकार अब अधिनियम बन गया है। जिसके अन्तर्गत प्रशिक्षण चाहने वाले किसी भी युवा को 90 दिन के भीतर प्रशिक्षण देना होगा। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्यों से कहा कि कौशल उन्नयन कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए अपने कॉलेज के विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण देने की व्यवस्था प्राथमिकता से करें। जिन कॉलेजों द्वारा वीटीपी के रूप में पंजीकरण कराया गया है

किंतु प्रशिक्षण प्रारंभ नहीं किया गया है, उन पर नाराजगी जताई। जिले में पर्यटन व होटल के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए, इस क्षेत्र में भी युवाओं के कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में उच्च शिक्षा के अपर संचालक बीके गोयल, सहायक श्रमायुक्त अनिता गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न कॉलेजों, आईटीआई के प्राचार्य उपस्थित थे।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेते जिला पंचायत के सीईओ नीरज बंसोड। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी।मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन कार्यक्रम व कौशल विकास योजना की समीक्षामुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का मिलेगा लाभ, जिला पंचायत सीईओ ने ली कलेक्टोरेट में बैठक