एसईसीएल में ट्रांसफर व प्रमोशन
बिश्रामपुर - एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से जारी आदेश में २८ अधिकारियों का प्रमोशन कर उन्हें दूसरी जगहों पर पदस्थ किया गया है।
चीफ मैनेजर से सीनियर आफिसर माइनिंग बनाए गए अधिकारियों में दीपनारायण अग्रवाल चिरमिरी से चिरमिरी क्षेत्रीय मुख्यालय, नरेंद्र मिश्रा सोहागपुर से एनसीएल, संतोष कुमार सिंह कोरबा से एमसीएल, प्रशांत ठाकरे भटगांव से एमसीएल, भूपेंद्र कुमार कौशिक कोरबा से बीसीसीएल, विमल कुमार विश्वकर्मा कोरबा से एनसीएल, सतीश कुमार निगम कोरबा से एमसीएल, सुजोय कुमार घोष रायगढ़ से बीसीसीएल, संजीव कुमार नामदेव कोरबा से एमसीएल, सतीश कुमार अंबष्ट हसदेव से सीसीएल, मुकुंद सिन्हा रायगढ़ से ईसीएल, उत्तम दास बैकुंठपुर एमसीएल, कृष्णमोहन त्रिपाठी जोहिला से एनसीएल, बृजेश कुमार सिंह जोहिला से एमसीएल, जयंत कराड़े कोरबा से एमसीएल, रंजन कुमार भटगांव से ईसीएल, शैलेंद्र कुमार तिवारी बिश्रामपुर से सीसीएल, गुलाबचंद टेभरे रायगढ़ से एनसीएल, सोमेंद्र कुमार हाती सोहागपुर से एमसीएल, राकेश मोहन उपाध्याय जोहिला से ईसीएल, उमाशंकर जावलकर रायगढ़ से ईसीएल, विलीन तिर्की भटगांव से सीसीएल, नीरज हरिजन कोरबा से सीसीएल, दयाराम मर्सकोले रायगढ़ से एमसीएल, समीर मिंज कोरबा से सीसीएल, दयाचंद मंडल बिश्रामपुर से ईसीएल, मनोज बाबूराव बागड़े कोरबा से एनसीएल, बाबूलाल राम भटगांव से सीसीएल हैं।