पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शंकराचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे

शंकराचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - शंकराचार्य कॉलेज, सेक्टर-6 के छात्र-छात्राओं ने गत दिवस इको क्लब के सदस्यों द्वारा वितरित किए गए पौधों का कॉलेज परिसर में रोपण किया। प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने पौधे प्रदान करते हुए विघार्थियों को यह संकल्प लेने कहा, कि वे इन पौधों को लगाकर समाज को पर्यावरण प्रदूषण को कम करने बाबत लोगों को अवगत कराएंगे। अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने छात्रों को प्रदूषण मुक्त समाज की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. सोनिया बजाज व सुषमा दुबे का सहयोग रहा।



शंकराचार्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पौधा वितरित करते इको क्लब के सदस्य।