- Hindi News
- सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान
सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान
सेंट थॉमस कालेज में मनाया गया दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
सेंट थॉमस कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एसपी डॉ आनंद छाबड़ा ने महाविद्यालय के प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
गुरुवार का हुए तीसवें पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी छाबड़ा ने शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जिसमें विश्वविद्यालय परीक्षाओं में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर बीए अंतिम वर्ष की अवतर्निका आमेगा लकरा, बीएससी अंतिम वर्ष की जागृति पटेल व एम अंग्रेजी की प्रिया नेहरा के अलावा मेरिट लिस्ट में सम्मिलित 21 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय खेल में भाग लेने वाले किरन पाल सिंह, विनय जनबंधु, जूही देवांगन, यासी जेबरान, आशिष देशमुख आदि को भी पुरस्कार दिया गया। महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सालभर सक्रिय रहने वाले अंकित तिवारी को कला प्रतिभा सम्मान तथा सर्वश्रेष्ठ हाउस को दिए जाने वाले चंद्राशु खंडेलवाल ट्रॉफी से लिली हाउस को तथा उप विजेता का कंवलजीत सिंह सैनी ट्रॉफी रोज हाउस को दिया गया। समापन समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच रोचक खेल व प्रतियोगिताएं भी हुए जिसमें अंताक्षरी, ढूंढ सको तो ढूंढ लो, स्केचिंग,फोटोग्राफी व टेलेंट हंट शो का आयोजन हुआ जिसमें सभी की छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने का मैका मिला। कार्यक्रम में फादर जी वर्गीस रमबान, प्राचार्य डॉ रैनी जोर्ज, फादर जोस के वर्गीस, उप प्राचार्य डॉ एमजी रोईमोन सहित समिति व कॉलेज के सदस्य उपस्थित रहे।
एक दिन पहले वार्षिक उत्सव एवं फेस्ट ‘आगम’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी डॉ एमएस तोमर ने किया था। डॉ तोमर ने कहा कि अपने व्यक्तित्व का निर्माण एवं सर्वांगीण विकास कॉलेज में ही संभव है। प्राचार्य डॉ रैनी जॉर्ज ने कहा कि 30 वर्षों के सफर में कालेज के छात्रों ने दुनिया के कोने-कोने में अपनी पहचान बनाई है। फादर गी वर्गीस रमबान ने कहा कि 1984 मे इस महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। शिक्षा के साथ कालेज ने रिसर्च, खेल कूद, लाइब्रेरी व्यवस्था, प्रयोगशाला आदि में प्रगति की है। छात्रों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा तोमर व फादर जोस के. वर्गीस के अलावा प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका मीनाक्षी भारद्वाज ने व आभार प्रदर्शन डॉ अशोक मिश्रा ने किया।