पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय यूथ टीम में भिलाई की शरणजीत का चयन

भारतीय यूथ टीम में भिलाई की शरणजीत का चयन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - भिलाई के खेलजगत में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गोवा में 19 से 28 जनवरी तक आयोजित लुसोफोनया गेम्स में शामिल बास्केटबॉल खेल में भाग लेने वाली भारतीय टीम में बीएसपी की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शरणजीत कौर का चयन किया गया है।
भारतीय यूथ, जूनियर एवं महिला टीम का विभिन्न वर्ग की एशियन चैम्पियनशिप में भाग ले चुकी शरणजीत को राज्य शासन ने वर्ष 2013 में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया है। बीएसपी की डे-बोर्डिंग स्कीम में शामिल शरणजीत को बीईसी ((प्रोजेक्ट)) ने प्रायोजित किया है। शरणजीत के मुख्य प्रशिक्षक बीएसपी के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश पटेल और सहायक प्रशिक्षक सरजीत चक्रवर्ती व इकबाल अहमद खान है।