पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों का किया दंत परीक्षण

स्कूली बच्चों का किया दंत परीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - आम जनता को दांत और मुंह के रोगों से बचाव व रखरखाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पं. मदनमोहन मालवीय विद्यालय एवं मारबेसिलस विद्या भवन स्कूल, शांतिनगर में रूंगटा डेंटल कालेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग ने नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं उपचार दंत परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाया।
शिविर में विशेषज्ञों ने बताया कि दांतों की उचित साफ-सफाई एवं रख-रखाव करने से एवं तंबाखू के सेवन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने से कई तरह के दंत रोगों एवं मुंह के रोगों से सरलता से बचा जा सकता है। शिविर में कॉलेज के डॉ. सिद्धि हाथीवाला, डॉ. राम तिवारी, डॉ. ऋषि दुबे, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. दीपिका मयानी, डॉ. फिजा कुरैशी, डॉ. निधि चतुर्वेदी, डॉ. निकिता छाजेड़, डॉ. रुचि राठी, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. ऋचा अग्रवाल, डॉ. निकिता महावर, डॉ. चंदन मत्स्यवाल ने अपनी सेवा दी।