पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की सामान्य सभा के लिए नहीं है एजेंडा, इसलिए नहीं बुलाई बैठक

निगम की सामान्य सभा के लिए नहीं है एजेंडा, इसलिए नहीं बुलाई बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
सामान्य सभा की बैठक बुलाने के लिए नगर निगम के पास कोई एजेंडा नहीं है। सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा का कहना है कि एमआईसी से प्रस्ताव आने पर वे बैठक बुलाते हैं। महापौर की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। महापौर का कहना है कि एमआईसी में प्रस्ताव पारित हो जा रहे हैं।
नगर निगम की सामान्य सभा की आखिरी बैठक 23 अगस्त को हुई थी। विधानसभा चुनाव बाद प्रदेश में नई सरकार बने डेढ़ महीने भी हो गए। निगम के पास शहर के विकास के लिए चर्चा करने मुद्दे ही नहीं है। इधर विपक्ष के कई पार्षदों ने सभापति से बैठक बुलाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि निगम के पास मात्र डेढ़ महीने का समय है। इसके बाद आम चुनाव का समय आ जाएगा। मार्च की शुरुआत में इसकी भी आचार संहिता लग जाएगी। इसलिए बेहतर होगा कि शहर में विकास व निर्माण कार्यों की जितनी योजनाओं की प्लानिंग की गई है उसकी स्वीकृति ले ली जाए।




इन मुद्दों पर हो सकती है सदन में चर्चा

> राज्य शासन ने अधोसंरचना मद व नगर सुराज अभियान के तहत स्वीकृत 6 करोड़ के काम पर रोक लगा दी है। इनमें सड़क, नाली, पुल-पुलिया, तालाब व चौक सौंदर्यीकरण के 129 कार्य हैं। काम कैसे व किस मद से हो इस पर सदन में चर्चा हो सकती है।

> रेत की कीमत का असर शहर के विकास पर पड़ रहा है। इस मुद्दे पर भी सदस्य सदन में चर्चा कर सकते हैं।

> भिलाई जल आवर्धन योजना के बाद भी शहर के कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है। फेस-2 के लिए डीपीआर बनाने की चुनौती से निगम प्रशासन जूझ रहा है।

> हाल ही में निगम प्रशासन ट्रैफिक पुलिस ने फोरलेन सर्विस रोड को कब्जामुक्त कराने बेदखली अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया है। सदन आगे की प्लानिंग पर चर्चा कर प्रशासन का हौसला बढ़ा सकता है।



इस पर होती है सदन में चर्चा

ञ्च कोई भी नीतिगत मामला जिससे पूरा शहर प्रभावित होता हो सदन चर्चा कर सकती है।

ञ्च महापौर को डेढ़ करोड़ रुपए तक के विकास कार्यों को मंजूरी देना का वित्तीय अधिकार है। इसके ऊपर के कार्यों की स्वीकृति सामान्य सभा से लेना जरूरी है।

ञ्च पूर्व कार्यवाही विवरण की पुष्टि, केंद्र व राज्य परिवर्तित योजनाओं के कार्य और एमआईसी में दी गई वित्तीय स्वीकृति की जानकारी बतौर सूचनार्थ सामान्य सभा में भेजी जाती है।



एमआईसी से प्रस्ताव आने पर बुलाते हैं बैठक