- Hindi News
- किडनी तस्करी मामले में सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट
किडनी तस्करी मामले में सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट
प्रदेश के निजी अस्पताल संचालकों को क्लीन चिट।
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
सीबीआई ने किडनी तस्करी मामले की जांच पूरी कर ली है। जांच में एजेंसी को ऐसा कुछ नहीं मिला जिसमें प्रदेश के निजी अस्पताल मानव अंगों की तस्करी में संलिप्त होने की बात स्पष्ट हो सके। सीबीआई जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी है।
बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि बंगाल के एक गांव के लोग किडनी बेचने का काम करते हैं। जिनका कनेक्शन छत्तीसगढ़ के कुछ निजी अस्पताल संचालकों से हैं। संचालक अपने यहां किडनी का प्रत्यारोपण के लिए आने वाले मरीजों को ऊंचे दामों में किडनी उपलब्ध करा रहे हैं। याचिकाकर्ता ने इसके लिए प्रदेश के ऐसे अस्पतालों का हवाला दिया जहां किडनी डोनेट करने वाले बंगाल के एक ही गांव लोग थे। याचिका के आधार पर हाइकोर्ट ने सीबीआई को मामले की जांच के आदेश दिए थे।
॥हाइकोर्ट के आदेश पर किडनी तस्करी मामले की जांच की गई। जांच में कुछ भी नहीं मिला।ञ्जञ्ज
यतींद्र कोयल, एसपी, सीबीआई