पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 98 फीसदी रेल कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल के पक्ष में

98 फीसदी रेल कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल के पक्ष में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनियन एनएफआईआर ने अपने कर्मचारियों का पक्ष जानने करवाया गुप्त मतदान
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे रायपुर मंडल के 98 फीसदी कर्मचारी अपनी 65 सूत्रीय मांगों को लेकर बेमुद्दत हड़ताल पर जाने के पक्ष में हैं। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे और दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस द्वारा कर्मचारियों का पक्ष जानने कराए गए गुप्त मतदान में कर्मियों ने अपनी राय जाहिर की है। देशभर के रेलवे कर्मचारियों के फैसले के आधार पर ही एनएफआईआर आगे निर्णय लेगा।
दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक डी. विजय कुमार के नेतृत्व में कराए गए मतदान में रायपुर डिविजन के 12 हजार कर्मचारियों में से 75 फीसदी ने मतदान में हिस्सा लिया। इसमें दल्लीराजहरा से दाधापारा तक के रेलवे स्टेशन, वर्कशॉप, शेड एवं लॉबी में कार्यरत सभी कर्मचारी शामिल हुए।
कर्मचारी अपनी 65 मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। वे 1 जनवरी 2004 से या उसके बाद नियुक्त कर्मियों के लिए गारंटेड पेंशन, डीए का वेतन में विलय, 3500 रुपए की सिलिंग समाप्त कर बोनस ((पीएलबी)) की गणना वास्तविक वेतन पर करने और सभी कैटेगरी में कैडर री-स्ट्रक्चरिंग अविलंब करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है के ट्रैक मेन के प्रोन्नत एवं पैकेज के लिए गठित कमेटी की सिफारिशों को ज्यों का त्यों लागू की जाए। आश्रित पालक व माता-पिता का मेडिकल सुविधा, रनिंग स्टाफ के माइलेज का 1 जनवरी 2006 से पुन: निर्धारण, सहायक लोको पायलट को लोको पायलट और गार्ड को हायर ग्रेड पे देने, एमएसीपी व राष्ट्रीय परिषद में लंबित विसंगतियों को जल्द दूर करने, एग्रीमेंट के अनुसार अपेक्स ग्रुप सी के पदों को ग्रुप बी में अपग्रेड करने, 6वें सीपीसी की विसंगति को दूर करने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारी चाहते हैं कि ग्रुप बी के गजटेड पदों को इंट्री ग्रेड पे 5400 रुपए वे स्टेशन मास्टर का 4200 रुपए हो। तकनीशियन ग्रेड 2और ग्रेड 1 का विलय कर जीपी 2800 करने, सेफ्टी कैटेगरी के सभी वेतनमानों व अन्य केटेगरी के कर्मचारियों को भी लार्जेस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाए। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अंतरिम राहत, वर्कशॉप के स्टॉफ को इंसेंटिव स्कीम और रेलवे अस्पातल के कर्मियों को पेंशेंट केयर एलाउंस देने की मांग कर्मचारी कर रहे हैं। मतदान के आयोजन में केके सतपथी, एवी नारायण, बीआर बादोलकर, आदिनारायणा, माधव राव, प्रशांत कुमार, प्रमोद शर्मा का सहयोग रहा।