पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटोचालक को पीटा, मामला हुआ दर्ज

ऑटोचालक को पीटा, मामला हुआ दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - सेक्टर-4 बीएसपी स्कूल के सामने दो युवकों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। भट्ठी थाने में उनके खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। ऑटो चालक अहसान अली पिता हामिद अली स्कूली बच्चों को लेना आया था। स्कूल छूटने में थोड़ा समय बाकी था लिहाजा वह अपने वाहन की साफ-सफाई में लग गया। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवक उसके पास आए और घूर कर देखने की बात कहते हुए उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकाया और पिटाई की। घटना के बाद आरोपी युवक भाग खड़े हुए। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पिटाई करने वाले गोलू और अमित है। इस पर ऑटो चालक ने भट्ठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।