शहीद कौशल का स्मरण
भिलाई - भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान के तहत शहीदों को स्मरण कर रहा है। इसके तहत जिला भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने शहीद कौशल यादव के निवास हुडको पहुंच कर उनकी मां धनवंता देवी का सम्मान किया। साथ ही उनके घर की मिट्टी को ग्रहण किया। इसे केंद्रीय कार्यालय दिल्ली भेजा जाएगा। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा के अनुसार शहीदों को याद करते हुए 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में कार्यक्रम होगा। देशभर में शहीद परिवार के घर आंगन की मिट्टी को सम्मानपूर्वक एकत्रित किया जाएगा।