पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाउनशिप में रहने वालों को देना पड़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स

टाउनशिप में रहने वालों को देना पड़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकानों के लिए २० रुपए स्क्वायर फीट और दुकानों के लिए ४० रुपए प्रति वर्ग फीट का प्रस्ताव।
मो. कााकिर हुसैन - भिलाई
भिलाई स्टील प्लांट मैनेजमेंट ने टाउनशिप के रहवासियों से सालाना प्रापर्टी टैक्स वसूलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से लागू करने की तैयारी है।
भिलाई स्टील प्लांट ने 1977 में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ((साडा)) के गठन के साथ अपनी मद से प्रापर्टी टैक्स का भुगतान शुरू किया था। बाद में सन 2000 में निगम बनने पर कुछ साल के लिए इसमें गतिरोध रहा और कतिपय विवाद भी हुआ। इसके बाद बीएसपी ने फिर से प्रापर्टी टैक्स देना शुरू कर दिया। पिछले वित्तीय वर्ष में बीएसपी ने 6 करोड़ 23 लाख रुपए प्रापर्टी टैक्स निगम को दिया है।
क्यों लिया फैसला : पहले बीएसपी साढ़े तीन करोड़ रुपए संपत्तिकर चुका रहा था। इस वित्तीय वर्ष 2013-14 से यह दो गुना बढ़ गया है। इस साल बीएसपी अभी तक संपत्तिकर और समेकित कर के रूप में साढ़े नौ करोड़ रुपए जमा कर चुका है। बीएसपी अभी तक यह राशि अपनी मद से देता रहा है। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कंपनी की खस्ता हालत और बाजार की विपरीत स्थिति को देखते हुए आंतरिक संसाधनों से 15 हजार करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी स्टील प्लांट में कवायद चल रही है। भिलाई में भी मैनेजमेंट अपना राजस्व बढ़ाने ऐसे रास्ते तलाश रहा है। बीएसपी के एक अफसर की दलील है कि टाउनशिप में आज भी सुविधाओं के अनुपात में मकान-दुकान का सबसे कम किराया है। ऐसे में प्रापर्टी टैक्स लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ नहीं आएगा।




जानिए कैसे वसूलेंगे प्रॉपर्टी टैक्स

टाउनशिप में रहने वाले लाइसेंसी आवासधारियों से बीएसपी मासिक किराया और बिजली का बिल प्रतिमाह लेता है। नए वित्तीय सत्र से साल में एक बार इसके साथ प्रापर्टी टैक्स जोड़ कर बिल भेजा जाएगा। लीज योजना के तहत आवास लिए उपभोक्ताओं से बीएसपी मैनेजमेंट पानी-बिजली का बिल लेता है। साल में एक बार अब प्रापर्टी टैक्स जोड़ कर बिल भेजा जाएगा। दुकानों से मैनेजमेंट मासिक किराया, बिजली, पानी के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भी वसूलेंगे।

तीन वार्डों में सर्वे का काम पूरा हो चुका

राज्य सरकार सभी नगरीय निकायों में मकानों व दुकानों का सर्वे करवा रहा है। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में आर्यंस इन्फरमेशन लिमिटेड को इसका ठेका मिला है। एजेंसी की टीम हुडको के दोनों वार्ड 56 और 57 तथा खुर्सीपार के वार्ड 36 में सर्वे कर चुकी है। इसके बाद टाउनशिप की बारी है। इसमें मकान के निर्मित क्षेत्रफल की नापजोख कर रहे हैं। मकान का प्रकार मसलन कच्चा मकान है कि पक्का, फर्श है कि टाइल्स लगी है, इत्यादि।

अभी इसकी फाइल नहीं आई

किराया और बिजली बिल के साथ ही आएगा प्रॉपर्टी टैक्स का बिल

॥फरवरी-मार्च तक संबंधित विभागों को नए वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना बनानी पड़ती है। हो सकता है, उन विभागों में ऐसा कुछ हो रहा हो। लेकिन अभी मेरी टेबल तक इसकी फाइल नहीं आई है।ञ्जञ्ज एसके जैन, जनरल मैनेजर नगर प्रशासन विभाग बीएसपी

आंकड़ों में बीएसपी का टाउनशिप



बीएसपी - राज्य शासन के निर्देश पर हो रहा सर्वे, नए सत्र से वसूली करेगा प्रबंधन

आवासों के लिए 20 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट और दुकानों के लिए 40 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट तक रखने का प्रस्ताव है। फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।



प्रापर्टी टैक्स की दर

कुल शॉप

लीज योजना

हजार तृतीय पक्ष आवंटी

इनमें लाइसेंस पर

हजार लाइसेंस आवंटी

हजार कुल आवास

बीएसपी के टाउनशिप में फिलहाल ४८ हजार से ज्यादा मकान हैं। ((फाइल फोटो))