सुभाषचंद्र बोस की जयंती
भिलाई - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पर भारत स्काउट-गाइड जिला संघ दुर्ग ने जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-3 में 23 जनवरी को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर रोवर ओपन क्रू का गठन किया जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका भिलाई-चरोदा की अध्यक्ष सीता साहू होंगी। अध्यक्षता पवन केशवानी करेंगे। विशेष अतिथि आरएन बापुरे, पी पांडे होंगे। यह जानकारी जिला संगठन आयुक्त नीता चौरसिया ने दी।