युवक ने लगाई फांसी
भिलाई - सैंटरिंग का काम करने वाले 17 वर्षीय विक्की देवांगन पिता नवीन देवांगन फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे नवीन चौक कुरुद में मृतक के घर की है। घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य बाहर थे। युवक ने कमरे में जाकर दरवाजे को अंदर से बंद किया और फांसी पर झूल गया। जामुल थाने में मर्ग पंजीबद्ध किया गया है।