- Hindi News
- भागवत के चौकों छक्कों से जीती पीपी 2 ऑपरेशन
भागवत के चौकों-छक्कों से जीती पीपी-2 ऑपरेशन
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
एनएसपीसीएल इंटर डिपार्टमेंट टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में पीपी-3 मेंटेनेंस की टीम ने पीपी-3 ऑपरेशन को 22 रनों से और पीपी-2 आपरेशन ने पीपी-3 आपरेशन को 120 रनों से पराजित किया।
बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-1 में चल रही स्पर्धा में बुधवार को पीपी-3 ऑपरेशन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपी-2 आपरेशन ने भागवत के 16 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इसमें राकेश शुक्ला के 22, पंकज के नाबाद 21 रनों का भी योगदान रहा। पीपी-3 आपरेशन के रोहित तिर्की ने 2 और सारंग ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पीपी-3 आपरेशन की टीम 12 ओवर में 8 विकेट पर 87 रन ही बना पाई। इस तरह से पीपी-2 आपरेशन ने 120 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके पहले मैच में पीपी-3 आपरेशन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पीपी-3 मेंटेनेंस ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। पनेसर ने 21, जीएस पटेल ने 20 और शेखर रंजन ने 15 रन बनाए। पीपी-3 आपरेशन के अमित सिन्हा ने 3, दिनेश ने 2 और सुधाकर ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पीपी-3 आपरेशन ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना पाई। पीपी-3 मेंटेनेंस के शेखर रंजन ने 3, पनेसर और वेंकट ने एक-एक विकेट लिए। इस तरह से पीपी-3 मेंटेनेंस ने 22 रनों से जीत दर्ज की। मैच में अंपायर सुरेश बाबू, चंद्रशेखर ठाकरे व स्कोरर विनोद देवघरे थे।