पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबाल में बीएसपी ‘बी’ फाइनल में

फुटबाल में बीएसपी ‘बी’ फाइनल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - गोम्स सर मेमोरियल सेवन-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बीएसपी ‘बी’ और भिलाई ब्वायज ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। भिलाई विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बीएसपी ‘बी’ ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लव इलेवन, चरोदा के खिलाफ पहले हाफ में ही गोल कर अपनी बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी अपना आक्रामक रूख बरकरार रखा।
लव इलेवन की टीम गोल करने का प्रयास करती रही, लेकिन अंत में स्कोर आखिरकार बीएसपी ‘बी’ के ही पक्ष में एक-शून्य से गया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जीईडब्ल्यू यूनाइटेड के खिलाफ खेलते हुए भिलाई ब्वायज ने कृष्णा और राबिन की गोल की बदौलत पहले हाफ की समाप्ति पर 2-0 की बढ़त ले ली दूसरे हाफ में जीईडब्ल्यू ने गोल करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में चिन्ना के गोल के बदौलत एक ही गोल कर पाई। इस तरह से भिलाई ब्वायज ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। बीएसपी ‘बी’ और भिलाई ब्वायज के बीच फाइनल मुकाबला 23 जनवरी को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।