पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ ने कराते में जीता दो कांस्य पदक

छत्तीसगढ़ ने कराते में जीता दो कांस्य पदक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में छत्तीसगढ़ की उपासना चंद्रवंशी व शुभांशु गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। स्पर्धा में इस्पात क्लब, से-5 के छह खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-4 की उपासना चंद्रवंशी ने 45 किलो-17 वर्ष में कांस्य व एसएनजी विद्यालय, सेक्टर-4 के शुभांशु गुप्ता 35 किलो, 17 वर्ष में कांस्य पदक हासिल किया। इनके अलावा टीम में प्रिया ठाकुर, अपर्णा चक्रवर्ती, रूपेश दास व जी रमेश शामिल थे। इन खिलाडिय़ों ने कोच सेन्साई डी रमेश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।