- Hindi News
- वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
डीएवी पब्लिक स्कूल, हुडको में वार्षिक उत्सव का उद्घाटन बुधवार को सतरंगी कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि, जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी डॉ अय्याज एफ तंबोली तथा अध्यक्षता एलएन प्रधान रीजनल डायरेक्टर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जय जय हे भगवती सुर भारती के स्वागत गीत के साथ हुई। शाला परिवार की ओर से प्राचार्य प्रशांत कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। प्राचार्य प्रशांत कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हुए शाला की गतिविधियों की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत नर्सरी के बच्चों की मनमोहक नृत्य के साथ हुई। एलकेजी के बच्चों ने इंग्लिश एक्शन डांस किया। यूकेजी के बच्चों ने आशावादी होने की प्रेरणा देते हुए नृत्य प्रस्तुत किए। भागवान कृष्ण के सात रूपों पर केंद्रित नृत्य ने भक्तिमय वातावरण निर्मित कर दिया। जहां पिकनिक सेलिब्रेशन ने जिंदगी को जिंदादिली से जीने का संदेश दिया वहीं हिन्दी थीम डांस ने मूक बधिरों के मर्मांतक पीड़ा की अभिव्यक्ति कर वातावरण में संवेदना भर दी। अतिथियों ने वार्षिक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य उपलब्धियों के लिए भी पुरस्कृत किया। एलएल प्रधान ने कहा कि उत्सव ही बच्चों की उत्सवी व्यक्तित्व को निखारता है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चे सीखते हैं, उनकी अभिनय प्रतिभा परिष्कृत होती है। उन्होंने किताबी शिक्षा के साथ साथ संस्कार व संस्कृति की शिक्षा को भी महत्वपूर्ण कहा। अंत में आभार प्रदर्शन जीपी शुक्ला ने किया।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने किया नृत्य।
सीनियर विंग का वार्षिकोत्सव
डीएवी स्कूल के सीनियर विंग का वार्षिक उत्सव गुरुवार को शाम साढ़े 5 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें मिडिल व हायर कक्षाओं के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथि पुरस्कृत करेंगे।
डीएवी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू
डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको के वार्षिकोत्सव में मौजूद छात्र-छात्राएं व उनके परिजन।