- Hindi News
- लीज आवास में हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ा
लीज आवास में हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ा
भिलाई - नगर सेवा विभाग के तोड़ू दस्ते ने बुधवार को सेक्टर-5 सड़क-1 पर लीज के आवास में हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ दिया। यहां तीन कमरे बनाए जा रहे थे। सेक्टर-6 जेपी चौक से लेकर मस्जिद तक रोड के किनारे दुकान लगाने वालों को सप्ताहभर में हट जाने का नोटिस दिया गया है।