- Hindi News
- टिकट फर्जीवाड़ा, प्रोटोकॉल अफसर को चार्जशीट
टिकट फर्जीवाड़ा, प्रोटोकॉल अफसर को चार्जशीट
भिलाई - भिलाई स्टील प्लांट के अफसरों के टूर की टिकटों में हेराफेरी के मामले में विजिलेंस ने सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी को चार्जशीट जारी किया है। मामला 2010-13 की है। इस दौरान अफसरों और उनके परिजनों के टूर के लिए बनाई गई टिकटों और स्वीकृत राशि में बड़े अंतर की बात सामने आई थी। इस पर बीएसपी का विजिलेंस विभाग जांच कर रहा है। जांच के दायरे में एलएंडए विभाग के एक रिटायर डीजीएम की पत्नी का तीन हवाई सफर भी शामिल है। अफसरों के मुताबिक जांच के दायरे में बीएसपी के 90 अफसर हैं। फिलहाल एक अफसर को चार्जशीट जारी की गई है।