पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ७५ हजार आवेदन

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ७५ हजार आवेदन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
मतदाता सूची का प्रकाशन अब 31 जनवरी को किया जाएगा। जिले में नवंबर महिने में चलाए गए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्यालय को 95 हजार आवेदन मिले हैं। जिसमें सबसे अधिक 75 हजार आवेदन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का है। शेष आवेदन नाम में संशोधन,नाम कटवाने व नाम ट्रांसफर करवाने के लिए है।
इन आवेदनों की डाटा इंट्री डाटा सेंटर में किया जा रहा है। अपर कलेक्टर सुनील जैन ने आज डाटा इंट्री कार्य का अवलोकन किया। एसडीएम संजय दीवान, एआर कुरुवंशी, डिप्टी कलेक्टर सूर्यकिरण तिवारी व तहसीलदार आरबी देवांगन और अतिरिक्त तहसीलदार हर्ष मधु भी मौजूद थे। बताया गया कि डाटा इंट्री का काम लगभग पूरा हो गया है। अब प्रोसेसिंग का काम शुरू किया गया है। मतदाता सूची के इस काम के लिए कर्मचारी बढ़ाए गए हैं। अब ४० कर्मी इस काम में लगाए गए हैं।



21 को होना था प्रकाशन

पहले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 जनवरी को किया जाना था। काम पूरा न होने के कारण निर्वाचन आयोग से एक सप्ताह और समय बढ़ाने की अनुमति मांगी गई थी। जिसे आयोग ने मंजूर कर लिया। अब पूरे प्रदेश में 31 जनवरी को ही सूची का प्रकाशन होगा।