पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूहा मारने की दवा से नशे कर रहे हैं युवक

चूहा मारने की दवा से नशे कर रहे हैं युवक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग. शिवपारा वार्ड के लोगों की शिकायत पर कृषि विभाग के इंस्पेक्टिसाइड इंस्पेक्टर डीएल साहू ने शनिचारी बाजार में टपरा लगाकर दुकान चलाने वाले ए अबास के पास से 40 पैकैट जिंक फास्पाइट व एक किलो वजन वाले दो पैकैट साइ फर मैथासिन जत किया है। जिंक फास्फाइट चूहे मारने की व साइफर चींटी मारने की दवा है। अबास बिना लाइसेंस के यह जहरीली दवाएं बेच रहा था। शिवपारा वार्ड की पार्षद कन्या ढीमर के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंच कर एडीएम सुनील को बताया कि शनिचरी बाजार में एक दुकानवाला कीटनाशक दवाई बेच रहा है। वह बच्चों को भी दवाई बेचता है। जिसका उपयोग बच्चे नशे के रुप में कर रहे हैं। हाल ही मोहल्ले में हुए दो युवको की मौत हुई है। पार्षद ने आशंका जतया कि युवकों की मौत उसी दुकान से खरीदे कीटनाशक दवा के सेवन से हुई है। एडीएम जैन ने पुलिस बुलवाई व कृषि विभाग के उप संचालक आरएल खरे को मौके पर तुरंत अधिकारी भेज कर जांच करवाने के निदेश दिए। खरे ने अपने विभाग के इंस्पेस्टिसाइड इंस्पेक्टर साहू को शिकायत करने आए लोगों के साथ ही मौके पर भेजा। साहू ने दुकानदार से चूहे व चींटी मारने की दवाएं जत की।



विधायक से भी शिकायत: शिकायतकर्ताओं ने विधायक अरुण वोरा को भी जानकारी दी। वोरा ने एडीएम जैन से तत्काल उचित कदम उठाने का आग्रह किया। वोरा ने कहा कि छोटे उम्र के बच्चे चूहा व चींटी मारने की दवा का इस्तेमाल नशे के रुप में करने की बात सुन कर हैरान हैं।

थाने में की शिकायत: पार्षद कन्या ढीमर, प्रकाश गीते व रत्नानारमदेव ने इसकी लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की है। बिना लाइसेंस के खुले आम जहरीला पदार्थ बेचने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की गई है।