पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - छत्तीसगढ़ विद्युत मीटर रीडर एवं बिल वितरण कर्मी संघ बिजली कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वे इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को 23 जनवरी को फिर ज्ञापन सौंपेंगे और मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। संघ के जिला अध्यक्ष भगवंत सिंह बिष्ट के अनुसार मीटर रीडर 2003 से मीटर रीडिंग, बिल वितरण एवं अन्य कार्य कर रहे थे, लेकिन सरकार ने प्राइवेट कंपनी को स्पॉट बिलिंग का ठेका दे दिया, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। कंपनी में रिक्त पद होने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। कंपनी के एमडी सुबोध सिंह से मुलाकात के बाद फिर वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे।