पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में परेड करेंगे साइंस कॉलेज के छात्र

दिल्ली में परेड करेंगे साइंस कॉलेज के छात्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए साइंस कालेज के छात्रों का चयन हुआ है। कालेज के प्राचार्य दीपक कारकून ने बताया कि अंडर आफिसर दिनेश कुमार ध्रुव का चयन राजपथ परेड के लिए हुआ है। अंडर आफिसर ऐफाज व अंडर आफिसर निशा कुशवाहा गणतंत्र दिवस परेड के अंतर्गत आयोजित प्रधानमंत्री रैली में चयनित हुए हैं। कालेज की एनसीसी इकाई से सार्जेंट मिथिलेश साहू का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनसीसी नेशनल स्पोटर््स कबड्डी के लिए हुआ है। एनसीसी अधिकारी मेजर ओपी गुप्ता व कैप्टन सपना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कालेज की एनसीसी इकाई 37 वीं बटालियन एनसीसी दुर्ग से संबंधित है। बटालियन के कमांडर कर्नल एसके शर्मा, सूबेदार एसएम थापा सहित अन्य अफसरों ने एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण दिया है।



प्रधानमंत्री रैली के लिए चयनित