पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी उद्योगों की मदद से बढ़ेगी स्टेडियम में सुविधाएं

निजी उद्योगों की मदद से बढ़ेगी स्टेडियम में सुविधाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
रविशंकर स्टेडियम का मेंटेनेंस कराने में निजी उद्योगों की मदद ली जाएगी। जिला क्रीड़ांगन समिति की बैठक में स्टेडियम की हालत सुधारने का फैसला किया गया। इसके अलावा मानस भवन का मेंटेनेंस भी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर बृजेशचंद्र मिश्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में स्टेडियम की दुकानों का किराया बढ़ाने का फैसला किया गया।
बैठक में ग्राउंड्समेन की नियुक्ति करने व लान के लिए पानी से सींचने की सुविधा उपलध कराने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने कहा कि स्टेडियम के मैदान को क्रिकेट सहित अन्य खेलों के लिए उपयोगी बनाने और स्टेडियम भवन की जर्जर हालत को सुधारने के लिए आवश्यक कार्य तत्काल शुरू होने चाहिए। स्टेडियम में पानी, वाहन पार्किंग, टायलेट, मैदान समतलीकरण व ड्रेनेज की व्यवस्था करने सहित मैदान की सफाई कराने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने कहा कि स्टेडियम की देखरेख के लिए केयरटेकर व ग्राउंड्समेन की नियुक्ति होना चाहिए। जर्जर हो चुकी स्टेडियम की गैलरी में मेंटेनेंस आदि के कार्य भी कराए जाएंगे।
बैठक में स्टेडियम की दुकानों का किराया 6 सौ रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए करने का फैसला किया गया। बकाएदारों से किराया वसूलने अभियान चलाने पर सदस्यों ने सहमति जताई। स्टेडियम के सभी कार्य कराने के लिए निजी उद्योगों की मदद के साथ जनसहयोग लिया जाएगा। बैठक में समिति के सचिव व एसडीएम संजय दीवान सहित अफसर व अन्य सदस्य मौजूद थे।




स्टेडियम की 64 दुकानों का किराया बढ़ाने का फैसला, ग्राउंड्समेन की नियुक्ति होगी