पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य व 19 कर्मियों का कटेगा वेतन

प्राचार्य व 19 कर्मियों का कटेगा वेतन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओ के आकस्मिक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी। स्कूल के बाहर घूमते रहते हैं बच्चे।
भास्कर न्यूज - बालोद
डीईओ एसके भारद्वाज ने डौंडीलोहारा ब्लॉक के अछोली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य सहित संस्था के कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई। डीईओ ने इसकी सूचना जिला पंचायत दुर्ग को दी। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्य शोभितराम लारिया का एक दिन व अन्य 19 स्टॉफ का आधा दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है।
डीईओ भारद्वाज ने बताया कि अछोली स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई है। जैसे लघु-दीर्घ अवकाश से कहीं अधिक समय तक बच्चे कक्षाओं से बाहर रहते हैं। स्कूल की परिधि से बाहर केनाल के किनारे बच्चे देखे गए हैं।
प्राचार्य एवं कुछ शिक्षक प्रांगण में कुर्सी डालकर बैठे पाए गए। उपस्थिति पंजी में तीन शिक्षकों की उपस्थिति/सीएल दर्ज नहीं था। डीईओ ने बताया कि अनुशासन की दृष्टि से प्राचार्य व अन्य कर्मचारियों का यह कृत्य घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है।



इनका कटेगा वेतन

प्राचार्य शोभितराम सहित व्याख्याता धीराजीराम ठाकुर, व्याख्याता ((पंचायत)) विजय कुमार गावरे, भूषण कुमार साहू, कविता देशमुख, दानवीर जोशी, संगीता दीवान, विभा ठाकुर, सीतेश कुमार सहारे, उत्तम कुमार खरे, संध्या धनगुन, तृप्ति लता ठाकुर, जयपाल सिंह सिन्हा, अंबेश्वरी सिन्हा, नुपूर ठाकुर, व्यायाम शिक्षक माखनलाल मागेंद्र, ग्रंथपाल नरेंद्र यादव, सशिवि ((पंचायत)) दीनदयाल अटल, शारदा सोनबरसा, आकाश दुबे का वेतन कटेगा।