- Hindi News
- आईएनएस लेकर रूस से लौटे भिलाई के जहीर, सबसे पहले चूमा अपनी जमीं को
आईएनएस लेकर रूस से लौटे भिलाई के जहीर, सबसे पहले चूमा अपनी जमीं को
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
रूस से जंगी जहाज आईएनएस विक्रमादित्य को हिंदुस्तान लाने वाली टीम के सदस्य जहीर शेख दो महीने समंदर में बिताने के बाद छुट्टी में घर लौटे हैं। बोरसी कॉलोनी स्थित शेख परिवार में अपने बेटे जहीर का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। परिजनों से मिलने के बाद जहीर ने बताया कि सफर गौरव और रोमांच से भरपूर रहा।
पिछले साल नवंबर के आखिरी हफ्ते में रूस के समुद्री तट सेवरोविनिस्क से रवाना हुए इस सबसे बड़े जंगी जहाज में जहीर शेख एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ((एटीसी)) की जवाबदारी निभा रहे थे। जहीर ने बताया कि सबसे ज्यादा रोमांचक सफर सेवरोविनिस्क में श्वेत समुद्र ((वाइट सी)) और अंटार्कटिका के निचले हिस्से में निर्जन समुद्र ((बैरन सी)) का रहा। वहीं स्वेज नहर और इंग्लिश चैनल को पार करना भी किसी रोमांच से कम नहीं था। इसके अलावा स्ट्रीट ऑफ जिब्राल्टर का सफर सभी के लिए यादगार रहा। जब हिंदुस्तान पहुंचने पर कर्नाटक के कारवार तट पर जैसे ही हमारा जहाज किनारे लगा। उतरने के साथ ही हम लोगों ने अपनी जमीन को चूम लिया।
जहीर ((बीच में बच्ची के साथ)) बोरसी कॉलोनी स्थित मकान में अपने परिवार के साथ।