सीएसवीटीयू: रिलीव हुए ओएसडी एक्जाम
भिलाई - छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में पिछले चार साल के विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी परीक्षा के पद पर कार्यरत केके वर्मा को आखिरकार गुरुवार को उनके मूल संस्थान पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के लिए रिलीव कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, केके वर्मा को रिलीव करने के लिए दस जनवरी को ही सीएसवीटीयू में मंत्रालय से पत्र पहुंच चुका था, लेकिन सीएसवीटीयू में जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन उन्हें रिलीव करने में आनाकानी करता रहा। आखिरकार गुरुवार को मंत्रालय-संचालनालय में पदस्थ उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद गुरुवार को उन्हें रिलीव किया गया। गौरतलब है कि पिछले दो सालों से परीक्षा परिणामों में गंभीर गड़बड़ी नजर आ रही थी, जिसको लेकर छात्रों और प्राध्यापकों में असंतोष था। इस संबंध में परोक्ष-अपरोक्ष रूप से सीएसवीटीयू प्रशासन से लेकर राज्यपाल निवास तक शिकायत पहुंचती रही। जानकार बताते हैं कि केके वर्मा का कार्यकाल दो सालों के लिए नियत था, जिसे कार्य का हवाला देकर दो साल और खींच लिया गया। दबाव बढऩे पर अब उन्हें रिलीव किया गया। गौरतलब है कि मामले को लेकर खींचतान चल रही थी।