कैंसर का इलाज के लिए मदद की गुहार
देवकर - ग्राम अकलवारा के मुकेश साहू ने अपने पुत्र कैंसर पीडि़त केशव साहू ((11 वर्ष)) के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि केशव का इलाज सेक्टर-1 भिलाई के अस्पताल में चल रहा है। अपोलो हास्पिटल भिलाई में जांच में उसके गले व पेट में गांठ पाया गया है। 15-20 दिन घर में देखभाल करने के बाद पुन: 5-6 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कर देते हैं। यह सिलसिला आठ महीने से चल रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इलाज के लिए एक-डेढ़ एकड़ कृषि जमीन भी बेच दी। अब उनके पास धन संपत्ति नहीं बची है। डॉक्टर ने ठीक होने के लिए डेढ़ साल तक लगातार इलाज कराने कहा है। अब इलाज कराने में वे असमर्थ हैं। इलाज में मदद के लिए मुकेश साहू के मोबाइल नंबर 9981766805 पर संपर्क किया जा सकता है।