- Hindi News
- उधारी चुकाने रकम नहीं थी, झूठी रिपोर्ट लिखाई, गिरफ्तार
उधारी चुकाने रकम नहीं थी, झूठी रिपोर्ट लिखाई, गिरफ्तार
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
लूट का शिकार होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना पहुंचा युवक खुद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाने में उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में धारा 182, 211 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
टीआई राजेश कुमार ने बताया कि संजय नगर सुपेला निवासी 22 वर्षीय पवन सिंह ठेकेदारी का काम करता है। गुरुवार की दोपहर वह थाने आया और बताया कि सिविक सेंटर स्टेट बैंक शाखा से 50 हजार निकाल कर खुर्सीपार की ओर जा रहा था। 7 मिलियन चौक के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और पीछे सिर पर वार किया। इसे वे बाइक से गिर पड़े। अज्ञात युवकों में से एक ने जेब से एक लाख रुपए निकाल लिया। इसके बाद सभी भाग खड़े हुए। जिसमें से 50 हजार से परिजन से लिया और बाकी 50 हजार सिविक सेंटर स्टेट बैंक में अपने खाते से निकाला था। पूछताछ करने पर हर बार वह नई-नई जानकारियां दे रहा था। इससे शंका होने पर बैंक जाकर पवन सिंह के खाते के संबंध में मैनेजर व काउंटर में तैनात कर्मी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि बैंक में उसका खाता है ही नहीं।