पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्जे की जगह किराए पर, हुआ विवाद

कब्जे की जगह किराए पर, हुआ विवाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
शहर में कब्जे की जगह का भी किराया वसूला जा रहा है। ऐसा ही एक वाकया गुरुवार की शाम को सुपेला रेलवे फाटक के पास दो पक्षों में हुए विवाद में सामने आया। विवाद कब्जे की जगह पर ठेला रखने को लेकर हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।
मामला कुछ इस तरह का है कि खुर्सीपार निवासी आशा कौर ने सुपेला चौक से रेलवे फाटक के बीच फाटक के पहले बाएं साइड में कब्जे की जगह पर अपना ठेला लगा रखा है। जिसे उसने मकसूल अंसारी को किराए पर दे दिया था। आशा कौर का आरोप है कि शुरुआत के कुछ महीने तक तो अंसारी नियमित रूप से किराए का भुगतान करता रहा। बाद में किराया देना बंद कर दिया। इसके चलते उसे ठेला खाली करा दिया गया। कुछ दिनों पूर्व उसने आशा कौर के ठेले को हटा कर अपना ठेला लगा दिया। मामले में इसी को लेकर विवाद की स्थिति बनीं।



बंद हो जाता है रास्ता

विवाद के बाद मकसूल अंसारी ने अपना ठेला हटाकर पास के ही खाली जगह में लगा दिया। जहां उसने ठेला लगाया वहां से आकाशगंगा परिसर जाने का रास्ता है। ठेला लगने से रास्ता बंद हो गया है। इससे परिसर अंदर के दुकानों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। एक कपड़ा शो रूम के संचालक राजू पारख के मुताबिक शाम होते ही सड़क किनारे ठेले लगने से आकाशगंगा परिसर अंदर जाने का मार्ग लगभग बंद हो जाता है। इसकी शिकायत की गई है।

सुपेला फाटक के पास ठेले को लेकर विवाद की स्थिति बनी।

सुपेला रेलवे फाटक के पास ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई खींचतान