फुटबॉल में बीएसपी ‘बी’ बना चैंपियन
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
गोम्स सर मेमोरियल सेवन-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बीएसपी ‘बी’ ने भिलाई ब्वायज को 1-0 से पराजित किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मैच में इकलौता गोल करने वाले खिलाड़ी प्रोतिम घोष को दिया गया।
भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 के खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबले रोमांच से भरा रहा। दोनों टीमें पूरे समय एक-दूसरे पर हमला करने का प्रयास करती रहीं, पहला हाफ बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में 35वें मिनट में बीएसपी ‘बी’ के प्रोतिम घोष ने गोल कर टीम का बढ़त दिलाई। यह इकलौता मैच की समाप्ति तक बना रहा। मैच में निर्णायक के रूप में नानू पिल्लई, नवरतन, सूजा रहीम व अमित थे। मैच के समापन पर विजेता बीएसपी बी टीम को 11 हजार रुपए नगद व ट्राफी और उपविजेता भिलाई ब्वायज को 7 हजार नगद व ट्राफी प्रदान किया गया। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब भिलाई ब्वायज के रोबिन को, बेस्ट गोलकीपर आफ द टूर्नामेंट का खिताब भिलाई ब्वायज के सत्यजीत खरे और बेस्ट अपकमिंग प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब आरसीओ के नितेष को प्रदान किया गया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि यंगिस्तान टूर्नामेंट के मनीष पांडेय, विशिष्ट अतिथि एसएच कोया, पूर्व प्राचार्य एसके जैन थे।
बीएसपी बी ने भिलाई ब्वायज को एक गोल से पराजित किया।