पीपी-2 मेंटेनेंस ने जीता मैच
भिलाई - एनएसपीसीएल टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में पीपी-2 मेंटेनेंस और पीपी-2 एसी ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित स्पर्धा में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीपी-2 मेंटेनेंस ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बनाए। गोंडाले ने 49, नवीन ने नाबाद 26 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पीपी-3 मेंटेनेंस की टीम 12 ओवरों में 7 विकेट पर 92 रन ही बना पाई। इस तरह से पीपी-2 मेंटेनेंस ने 34 रनों से मैच में जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सर्विसेस के खिलाफ खेलते हुए पीपी-2 एसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से जतिन ने सर्वाधिक 78, निशांत गौर ने 36 और विशाल ने 17 रन बनाए। सर्विसेस के आर बेहरा ने 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेस की टीम 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 101 रन ही बना पाई। इस तरह से पीपी-2 एसी ने 57 रनों से जीत दर्ज की।