पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन के ओवरब्रिज में लगा जाम

स्टेशन के ओवरब्रिज में लगा जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - दुर्ग
रेलवे स्टेशन में एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए एक ही ओवरब्रिज है। एक समय में एक से अधिक ट्रेन आने पर ब्रिज में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में बुजुर्ग व भारी-भरकम लगेज लेकर चलने वाले यात्रियों को परेशान का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को दोपहर दो बजे स्टेशन में एक साथ तीन कोचिंग ट्रेन आ गई। तीनों ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर आई। इस कारण ब्रिज पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। ट्रेन से उतरने व ट्रेन पकडऩे वालों के कारण ब्रिज पर दोनों ओर से आवाजाही हो रही थी। भीड़ के कारण लोग एक-दूसरे को धकियाते चल रहे थे। गुरुवार को दोपहर दो बजे हावड़ा-पोरबंदर और हावड़ा-पुणे के अलावा रायपुर-दुर्ग लोकल तीन से चार मिनट के अंतराल में आई थी। पहले प्लेटफार्म नंबर दो पर हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस आई। यह ट्रेन रवाना हुई ही थी कि प्लेटफार्म नंबर दो पर हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस आ गई। इसके साथ प्लेटफार्म नंबर दो पर रायपुर-दुर्ग लोकल आकर खड़ी हो गई। इन ट्रेनों से उतरने और इन पर सवार होने वाले पैसेंजर्स के कारण ब्रिज पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी।




॥स्लीपर के डैमेज होने की जानकारी हुई है। स्लीपरों को बदलने जल्द ही व्यवस्था की जाएगी।ञ्जञ्ज राजीव सक्सेना, डीआरएम

कभी भी हो सकता है हादसा - प्लेटफार्म में प्रवेश करते समय ट्रेन में लगता है जर्क

जगह-जगह से टूट चुका है प्लेटफार्म-3 का स्लीपर।

सीमेंट से बना प्लेटफार्म-3 का स्लीपर जर्जर हो चुका है।

दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म-3 के स्लीपर में लगा फिक्स प्लेट खिसक गया है।

एक साथ तीन ट्रेनों के आ जाने से यात्रियों में मची रेलमपेल।