पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्मल स्कूलों के चयन में पिछड़ गया जिला

निर्मल स्कूलों के चयन में पिछड़ गया जिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग - निर्मल स्कूलों का चयन करने में दुर्ग जिला पिछड़ गया है। राज्य शासन ने 26 जनवरी तक हरेक ब्लॉक से पांच-पांच स्कूलों का निरीक्षण कर एक स्कूल का चयन करने के निर्देश दिए थे। ये काम अभी तक नहीं हो पाया है। जिले के कई ब्लॉकों में स्कूलों का निरीक्षण नहीं हुआ है। स्कूल की चयन प्रक्रिया में अभी कई महीने का समय लगने की संभावना है। हरेक ब्लॉक से पांच-पांच स्कूलों से नामांकन लिए गए हैं। इन स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद एक स्कूल का चयन करने अलग-अलग मानदंड तय कर कुल सौ अंकों में से स्कूलों को अंक दिए जाएंगे।
पुरस्कार के लिए कम से कम 80 अंक प्राप्त करना होगा। सबसे ज्यादा अंक पाने वाले स्कूल को निर्मल स्कूल का पुरस्कार दिया जाएगा। जिले में तीन ब्लॉकों में से कुल 15 स्कूलों का निरीक्षण करना है। अभी तक 10 स्कूलों का निरीक्षण हो पाया है। सभी स्कूलों का निरीक्षण होने के बाद चयनित स्कूलों को जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद जिला पंचायत समिति की सामान्य सभा में अनुमोदन के बाद ही राज्य स्तर पर जानकारी भेजी जाएगी। निर्मल स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए गठित टीम में स्थानीय विधायक, जिला शिक्षा अधिकारी, पीएचई के ईई शामिल हैं। डीईओ आशुतोष चावरे ने बताया कि हरेक ब्लाक से पांच पांच स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर शासन को जानकारी भेजी जाएगी।