ऑपरेशन के लिए महिलाएं परेशान
गुंडरदेही - तीन बार लेप्रोस्कोपिक मशीन के खराब हो जाने से दूर दराज से आई 165 महिलाएं आपरेशन के लिए परेशान रहीं। शाम 5 बजे दुर्ग के सर्जन डॉ. डीसी जैन ने आपरेशन शुरू किया था तथा रात साढ़े 8 बजे तक 65 महिलाओं का आपरेशन किया गया। मशीन के खराब हो जाने के बाद भिलाई से मशीन मंगाई तब आपरेशन फिर से शुरू किया गया। बताया गया कि देर रात तक आपरेशन किया जाएगा।