- Hindi News
- बीएसपी: वेज रिवीजन कल होने की उम्मीद कर्मचारियों के साथ यूनियनों में भी बेचैनी
बीएसपी: वेज रिवीजन कल होने की उम्मीद कर्मचारियों के साथ यूनियनों में भी बेचैनी
सिटी रिपोर्टर - भिलाई
दो साल से बेनतीजा बैठकों और गतिरोध की स्थिति के बाद अंतत: 25 जनवरी को स्टील सेक्टर में कर्मियों का नया वेतन समझौता होने की उम्मीद जगी है। सेल चेयरमैन सीएस वर्मा सार्वजनिक तौर पर भी कह चुके हैं कि 25 जनवरी को समझौता हो जाएगा। वहीं श्रमिक संगठन भी उम्मीद जता रहे हैं कि कोई नई बाधा नहीं आई तो समझौता हो जाएगा।
नए वेतन समझौते के लिए 25 जनवरी को एनजेसीएस की बैठक नई दिल्ली में रखी गई है। भिलाई इकाई के सीटू के अध्यक्ष एसपी डे, इंटक के महासचिव एसएम पांडेय, एटक के महासचिव विनोद कुमार सोनी और एचएमएस के महासचिव एचएस मिश्रा बैठक में भाग लेने रवाना हो गए हैं। इन नेताओं का कहना है कि 17 प्रतिशत तक एमजीबी पर समझौता हो जाएगा। पिछली बैठकों में सेल मैनेजमेंट ने कंपनी की घाटे की स्थिति बताते हुए 16 प्रतिशत एमजीबी से ज्यादा देने से इनकार कर दिया था। इस बीच श्रमिक संगठनों ने इससे थोड़ा आगे बढ़ते हुए 17 प्रतिशत तक में हस्ताक्षर कर लेने के संकेत दिए हैं। इसके लिए सीटू जैसे कुछ श्रमिक संगठनों ने प्लांट के अंदर कर्मियों की सहमति भी ली है। श्रमिक नेताओं के साथ कर्मियों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं कि समझौता होगा कि नहीं?
स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ((सेल)) कर्मियों के लिए सम्मानजनक वेज रिवीजन में एक बड़ी बाधा केंद्र सरकार का पिछले हफ्ते का फैसला है। सार्वजनिक उपक्रमों ((पीएसयू)) के पास जमा नगदी लेकर राशि सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने इस्तेमाल किया जाएगा।