पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूठी जानकारी देकर पुरस्कार लेता है निगम

झूठी जानकारी देकर पुरस्कार लेता है निगम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग - कुंदरा पारा पोटिया के अटल आवासों में समस्याओं का निरीक्षण करने के बाद वोरा ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। वोरा ने कहा कि अटल आवासों में करीब 250 परिवार रहते हैं। इन आवासों की छत व दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। इनके ढहने का खतरा है। खिड़की दरवाजे भी टूट फूट गए हैं। नालियां टूट गई हैं। पानी, बिजली, सफाई व्यवस्था के लिए लोग परेशान हैं।
वोरा ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन आवास बनाने के बाद झूठी जानकारी देकर पुरस्कार प्राप्त कर लेता है। अपनी पीठ थपथपाने वाले निगम प्रशासन को आवासों की हालत सुधारना चाहिए। देखरेख व मेंटेनेंस का काम नहीं किया जाता है। वोरा ने प्राइमरी स्कूल की समस्याओं का जायजा लिया। यहां जारी निर्माण कार्य 4 माह से बंद होने पर वोरा ने नाराजगी जताई। उनके शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा, कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता देव कुमार जंघेल, नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, अजय मिश्रा, मनोज मिश्रा उपस्थित थे।