सांसद की चौपाल आज
दुर्ग - सांसद सरोज पांडेय 24 जनवरी को साजा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी। वे बेलतरा में सुबह 10 बजे सांसद निधि से निर्मित किसान भवन का लोकार्पण करेंगी। कई अन्य गांवों में भी लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। सांसद की चौपाल, बेलतरा, मुसवाडीह, ठेलका, बेलगांव, भेंडरवानी, सोमई कला, सोमई खुर्द भरदाकला, बीजा व बोरतरा में लगेगी। साजा के विधायक लाभचंद बाफना बेमेतरा जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व साजा मंडल अध्यक्ष मूलचंद शर्मा व दिलीप पटेल भी शामिल होंगे।