पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज ‘सेल’ स्थापना दिवस पर होगा सम्मान

आज ‘सेल’ स्थापना दिवस पर होगा सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई - स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ((सेल)) की स्थापना दिवस पर बीएसपी में 24 जनवरी को कई कार्यक्रम होंगे। विभिन्न विभागों में 25 वर्ष की सेवा कर चुके कार्मिकों को दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। खदानों के 67 अधिकारी और कर्मी सहित कुल 1113 कार्मिकों और अफसर सम्मानित होंगे। इस्पात भवन में सीईओ 57 अफसरों सम्मानित करेंगे। सुबह 8 बजे जयंती स्टेडियम से 5 किलोमीटर पैदल चाल/दौड़ होगी। इसमें भागीदारी के लिए लगभग 1900 लोगों ने पंजीयन कराया है। सीईओ एस चन्द्रशेखरन दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे। रात 7 बजे से ओपन एयर थिएटर सिविक सेंटर में मुम्बई के लॉफ्टर फेम नवीन प्रभाकर के कार्यक्रम के साथ इम्पा ऑर्केस्ट्रा भी होगा।