जलने से बहू की मौत सास व ननद को जेल
दुर्ग - आग लगाकर बहू की आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने सास व दोनों ननद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सास 60 वर्षीय देवंती शाह, ननद 30 वर्षीय संगीता देवी व 45 वर्षीय जयश्री देवी को 5 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को सीजेएम शेख अशरफ के कोर्ट में पेश किया था। तीनों वृंदानगर कैंप-1 भिलाई के रहने वाले हैं। देवंती शाह की नवविवाहिता बहू शांति शाह पति गणेश शाह ने 18 जनवरी को आग लगा ली थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में दहेज प्रताडऩा की बात सामने आई। पुलिस ने मृतका शांति के पति गणेश शाह व ससुर रंजन प्रसाद शाह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।