पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलेगा आवासीय विद्यालय

खुलेगा आवासीय विद्यालय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग - जिले में प्रदेश का चौथा प्रयास आवासीय विद्यालय खुलने की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत ये आवासीय विद्यालय दुर्ग-भिलाई में बनेगा। विद्यालय 200 सीटर का अलग अलग होगा। जिसमें सौ सीटर लड़कों के लिए व सौ सीटर विद्यालय लड़कियों के लिए होगा। इसमें अध्यापन कार्य आगामी शिक्षा सत्र से शुरू होगा। भवन बनने के पहले ये विद्यालय किराए के भवन में शुरू होगा। इसके लिए कलेक्टर बृजेशचंद मिश्रा ने भवन की तलाश करने निर्देश दिए हैं। ट्राइबल विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर माया वॉरियर ने बताया कि आवासीय विद्यालय में वनांचल जिलों के छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 11वीं व 12वीं की पढ़ाई होगी। बायो व मैथ्स विषय वाले छात्र-छात्राएं पढ़ेंगे। उन्हें पीईटी व पीएमटी की कोचिंग भी दी जाएगी। प्रदेश में ये आवासीय विद्यालय रायपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर में संचालित है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।